सहसपुर लोहारा: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 39.38 करोड़ की सुतियापाट जलाशय परियोजना का किया भूमिपूजन, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। विधायक भावना बोहरा ने 39 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना का शनिवार कि शाम 04 बजे के करीब भूमिपूजन किया। इस परियोजना के तहत बायीं तट मुख्य नहर के विस्तारीकरण और माइनर नहरों के निर्माण से 17 गांवों के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा