बीना: पुराना बस स्टैंड रेलवे ट्रैक के पास मिला 36 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Apr 1, 2026 36 वर्षीय अशोक कुमार पिता कजोड़मल निवासी राजस्थान जो पुराना बस स्टैंड रेलवे ट्रैक के पास मृत अवस्था में मिला। जिसकी अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही बुधवार शाम करीब 5:00 बजे जीआरपी जवान पहुंच गए। ओर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।