नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संभागीय आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ने चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर बैठक की
Nagaur, Nagaur | Nov 7, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा व उप महानिरीक्षक ने खींवसर विधानसभा मे होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव की प्रारंभिक तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बड़ी संख्या मे पुलिस के आला अधिकारी व निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।वही उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए निर्देश दिए।