नागौर: नागौर शहर के मानासर के ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक घायल हुआ
Nagaur, Nagaur | Nov 6, 2024 नागौर शहर के मानासर ओवरब्रिज पर बुधवार को एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही नागौर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार पिकअप गाड़ी जोधपुर से नागौर की और आ रही थी । वहीं पिकअप गाड़ी में प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे।