नवाबगंज: बाराबंकी में वसीम राईन ने संजय गंगवार के बयान का समर्थन किया, कहा- योजना का लाभ मुस्लिमों को भाजपा का देना चाहिए साथ
उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के बयान का ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने समर्थन किया है। बताते चले कि गंगवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुस्लिम मतदाताओं को लेकर टिप्पणी की थी। राईन ने रविवार करीब 10:30 बजे जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री ने भले ही कड़वी बात कही हो।