औद्योगिक क्षेत्र के अंबेडकर नगर में शनिवार को सभी को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई जब एक युवक ने अपने सुसाइड नोट में मम्मी पापा मैं आपको बहुत प्यार करता हूं मुझे माफ करना लिखकर फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली । औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बॉडी बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।