बाह: बाह में जेई के तबादले के बाद किसानों का धरना खत्म हुआ
बाह तहसील में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का आठ दिन से चल रहा धरना जेई हिमांशु कौशिक के तबादले के बाद समाप्त हो गया। तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में किसानों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। एसडीओ पिनाहट रवि प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दयाचंद पौरष तबादला पत्र लेकर धरनास्थल पहुंचे और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वास