हमीरपुर: हमीरपुर में जिला अस्पताल में डॉक्टर और कर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में सगे दो भाई सहित तीन गिरफ्तार
जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात ईएमओ सहित स्टाफ के ऊपर जानलेवा हमले में शामिल सगे दो भाइयों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गत 19 मई को तड़के जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ था। इसमें मृतक के तीमारदारों ने ईएमओ सहित स्टाफ को बुरी तरह से मारपीट की थी। घटना के बाद से जिला अस्पताल के डॉक्टर सहित