CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे वाराणसी, भाजयुमो की कार्यशाला में होंगे शामिल व बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल के करेंगे दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी आएंगे। सीएम भाजयुमो की कार्यशाला का समापन करेंगे। वहीं बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंदौली के रामगढ़ जाएंगे।