शिवहर: शिवहर जिले में सघन वाहन जांच अभियान, बिना कागजात वाहन चालकों में तनाव
शिवहर में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान शुरू हुआ है। वाहनों की कागजात, लाइसेंस और डिक्की की कड़ी जांच की जा रही है। बिना कागजात के वाहन चलाने वाले चालक परेशान नजर आ रहे हैं। जन सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए यह कदम जरूरी बताया गया है।