कोलेबिरा: कोलेबिरा में लाह व्यवसायी पर फायरिंग, हथियार के बल पर लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
कोलेबिरा: गुरुवार 4 बजे कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसियां बाजार में लाह व्यवसायी पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है।