मुरैना नगर: शिकारपुर रोड पर सिविल लाईन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, देसी कट्टे व जिंदा राउंड बरामद
मुरैना शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीती देर रात शिकारपुर रोड स्थित खाली प्लॉटिंग में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 315 बोर के दो देसी कट्टे व दो जिंदा राउंड बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपए है।थाना प्रभारी को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई हुई। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आज आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया।