नारायण वाली में अनोखी परंपरा, जौ के आटे से बनाई जाती है मृतक के पूरे शरीर की संरचना
नारायण बलि से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार किया जाता है विशेष अनुष्ठान
कासगंज। सनातन धर्म की धार्मिक परंपराओं में नारायण बलि का विशेष महत्व माना जाता है। नारायण वाली से जुड़ी परंपरा में मृतक के पूरे शरीर की आकृति जौ के आटे आदि से तैयार की जाती है। इसके बाद धार्मिक विधि-विधान के अनुसार दाह संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाती है।
पंडित वीरेंद्र वल्लभ व्यास के अनुसार, नारायण बलि एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान है, जिसे हिंदू मान्यताओं में असामयिक या अस्वाभाविक मृत्यु से जुड़े प्रसंगों में कराया जाता है। इस अनुष्ठान में धार्मिक विधियों के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की कामना की जाती है। यह परंपरा धार्मिक आस्था और प्राचीन संस्कारों से जुड़ी हुई है। #आस्था #धर्म #नारायणबलि