डग: मेघवालों का खेड़ा में पिता से झगड़े के बाद शराब के नशे में बेटे ने घर में लगाई आग, सिलेंडर फटने के डर से मची अफरा तफरी
Dug, Jhalawar | Apr 9, 2024 मेघवालों का खेड़ा गांव में नशे में बेटे को टोकना एक पिता को महंगा पड़ गया, जब सोमवार को बेटे ने शराब के नशे मे केरोसिन छिड़ककर घर मे आग लगा दी। इस दौरान सिलेंडर फटने के डर से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल ने 1घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी से घर में रखे कपड़े, बिस्तर व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया।