घट्टिया: ढाबला हरदू में साइकिल सवार को बचाने में दो कारों की टक्कर
Ghatiya, Ujjain | Mar 27, 2026 ढाबला हरदू क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दो कारें आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा। व दोनो गाड़ि