मंझनपुर: इंटरलाकिंग ईंट लोडकर जा रहा ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने में चक नारा गांव के पास पलटा एक कि हुई मौत
ईट की फैक्ट्री से इंटरलॉकिंग ईंट लोडकर जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रैक्टर पलटने से उसमे बैठे 4 मजदूर दबकर घायल हो गए, वही बाइक सवार भी घायल हो गया है, सभी घायल मजदूरों को मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों को रेफर किया गया है।