राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत रविवार को लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में बालूमाथ थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। जांच में कई वाहन निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। ऐसे चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया l