मनोहरथाना: मनोहर थाना के नवीन बस स्टैंड की टाइलें उखड़ने लगीं, सीसी रोड पर जल भराव
मनोहर थाना कस्बे में एक करोड़ 65 लाख रुपए में निर्मित नवीन बस स्टैंड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा। सीसी रोड में सही ढलान नहीं होने से पानी भरा वही टाइल उखड़ी । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के बस स्टैंड का निर्माण अभी कुछ समय पूर्व हुआ है। रोडवेज प्रशासन द्वारा आनंद-खनन में इसका उद्घाटन कर इसको प्रारंभ कर दिया है। संचालन के बाद इसमें कई व्यवस्थाएं नजर आई।