बड़ौत: नांगल गांव के दीपक हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
Baraut, Bagpat | May 9, 2026 छपरौली क्षेत्र में चर्चित दीपक हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को ग्राम नांगल निवासी ब्रह्मपाल ने थाना छपरौली में तहरीर देकर अपने भतीजे दीपक की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में अमित, मोहित, आनन्द और काला उर्फ कपिल को नामजद किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक गांव में एक दुकान चलाता था