सफीपुर: खरगौरा में चचेरे भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल, गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ हमला; 3 पर केस दर्ज
Safipur, Unnao | May 2, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात 8 बजे के करीब गाली-गलौज का विरोध करने पर दो चचेरे भाइयों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया गया। घायल रोहित सिंह और भल्लू सिंह को पुलिस ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त