हरदा: हरदा कलेक्टर का मैदानी दौरा: गेहूँ उपार्जन केन्द्रों से स्कूल-आंगनवाड़ी तक व्यवस्थाओं की जांच
Harda, Harda | Apr 16, 2026 कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 16 अप्रैल लगभग 4:30 बजे गुरुवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम दूधकच्छ और धनगांव में गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूँ विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।