बीकानेर: बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, एमजीएसयू सभागार में हुआ सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में पचपदरा में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का शनिवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सभागार सहित जिले के सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बीकानेर जिले के 1726 नवचयनित युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। एमजीएसयू सभागार में आयोजित समारोह में विधायक सिद्धि