सुल्तानगंज: जाम से राहत के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला, क्षतिग्रस्त रेलवे ओवरब्रिज पर फिर शुरू हुआ भारी वाहनों का परिचालन
सुल्तानगंज। शहर में पिछले दिनों भारी वाहनों और ट्रकों की लंबी जाम से उत्पन्न समस्या के बाद प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए क्षतिग्रस्त रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू करा दी है। हालांकि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ दिन पहले ओवरब्रिज के एक हिस्से में क्षति आने के बाद