जखनिया: गाजीपुर में जंगीपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में जंगीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोल्डेश व पवन यादव के रूप में हुई है,जो मदारपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को कटैला तिराहा से गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैधपिस्टल व कारतूस बरामद किया है।