बौंली: बौंली थाना पुलिस ने लालसोट रोड पर की कार्रवाई, एमवी एक्ट के तहत 2 ट्रैक्टर ट्रॉली की ज़ब्ती
क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर बौंली पुलिस एक्शन में है।बौंली पुलिस ने आज शनिवार सुबह लगभग 8 बजे लालसोट रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए।कांस्टेबल मनीष ने बताया कि कागजात के अभाव में दोनों ही ट्रैक्टर ट्रोलियों को एमवी एक्ट के तहत जब्त कर बौंली थाना लाया गया।