विदिशा नगर: कुरवाई थाना के हत्या मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
मामला 2022 का है। मृतका के बेटे परमानंद अहिरवार ने कुरवाई थाने में मां की हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की मां इंदिरा कॉलोनी में बेटे के घर से दो-तीन मकान छोड़कर उसी कॉलोनी में कल्लू प्रजापति के साथ रहती थी। घटना वाले दिन सुबह 5 बजे बेटा परमानंद ट्रैक्टर लेकर प्लाऊ करने गया। ग्रामीणों ने बताया कि तुम्हारी मां घर में मृत पड़ी है।