शामली: भनेड़ा गांव के युवक की कथित हथियार के साथ वायरल वीडियो में पुलिस की जांच में मिला खिलौना
Shamli, Shamli | Dec 15, 2024 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार शामली जिले के भनेड़ा गांव निवासी एक युवक की कथित हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। थानाध्यक्ष बाबरी द्वारा जांच की गई, तो वीडियो में प्रदर्शित वस्तु एक खिलौना पिस्टल मिली। संबंधित व्यक्ति को पुलिस ने ऐसी वीडियो शूट व पोस्ट नही करने की चेतावनी दी है।