बेगूसराय: 1 फरवरी से होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर परीक्षा दे सकते हैं परीक्षार्थी, डीएम ने जारी किया आदेश
1 फरवरी से जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थी अब जूता-मोजा पहन कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह आदेश डीएम रोशन कुशवाहा ने जारी किया है। डीएम ने बताया कि ठंड के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।