हज़ारीबाग: घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाला चोर व खरीदार दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले चोर गिरोह और चोरों से जेवरात खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान ब्राम्बे हाउस जबरा निवासी ईरशाद अंसारी उर्फ रोमियों पिता स्व कैशर खान, मो जफर हुसैन पिता मो रकीब अंसारी, फुरकान साह पिता हदीश साह, कमल प्रसाद मेहता पिता चन्द्र प्रसाद मेहता, रामगढ़ के गोला निवासी दीपक कुमार स्वर्णकार है।