Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

जिला कांग्रेस कमेटी शेखपुरा के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर दोहरा मापदंड अपनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, लेकिन जब उससे जुड़े मामलों पर सवाल उठते हैं तो जवाब देने से बचती है। उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में या किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। राहुल कुमार ने कहा, "भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। यदि उनके नाम पर बने मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी हुई है, तो यह केवल आर्थिक नहीं बल्कि आस्था के साथ भी विश्वासघात है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" और उन्होंन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। नेताओं ने कहा कि जनता सच्चाई जानना चाहती है और सरकार को मामले की पारदर्शी जांच करानी चाहिए। विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के शिव शंकर महतो, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, विपिन चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, अमीर कुमार, दीपक सिंह, शंकर प्रसाद सिंह उर्फ भैया जी, संजय सिंह, पिंटू कुमार ,युवा कांग्रेस राहुल कुमार, राम प्रसाद दास तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #chanda #NarendraModi #YogiAdityanath #fecbookreels

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 16, 2026

MORE NEWS

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 16, 2026

शहीद जवान अभिराज कुमार का शहादत दिवस 
नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि।

#शहीद #जवान #अभिराज #अमर 
#शेखपुरा #बिहार #दिवस #लखीसराय 
#hilights #सूर्यगढ़ा #खेमतरणीस्थान 
#धारी #विकास #मंच

शहीद जवान अभिराज कुमार का शहादत दिवस नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि। #शहीद #जवान #अभिराज #अमर #शेखपुरा #बिहार #दिवस #लखीसराय #hilights #सूर्यगढ़ा #खेमतरणीस्थान #धारी #विकास #मंच

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 16, 2026

अम्बेडकर नगर बुधौली में धारी विकास मंच ने किया झंडोत्तोलन।

शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बेडकर नगर, बुधौली में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मनोज राम, वरिष्ठ समाजसेवी उपेंद्र धारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशोर धारी, दिनेश राम जयगुरुदेव, समाजसेवी रामपदारथ राम, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अनीश कुमार, युवा नेता जितेंद्र धारी, युवा समाजसेवी राजन कुमार, इंद्रजीत कुमार, सुदाम कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा, शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने की बात कही।

अम्बेडकर नगर बुधौली में धारी विकास मंच ने किया झंडोत्तोलन। शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बेडकर नगर, बुधौली में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मनोज राम, वरिष्ठ समाजसेवी उपेंद्र धारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशोर धारी, दिनेश राम जयगुरुदेव, समाजसेवी रामपदारथ राम, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अनीश कुमार, युवा नेता जितेंद्र धारी, युवा समाजसेवी राजन कुमार, इंद्रजीत कुमार, सुदाम कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा, शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने की बात कही।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 15, 2026

एक कदम शिक्षा की ओर पुस्तकालय में हुआ झंडारोहण।

शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने संचालित ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ पुस्तकालय कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उमेश राम, हरि किशोर धारी, अनीश धारी, रवि कुमार, राजन कुमार,जितेन्द्र धारी,इंद्रजीत कुमार बिनोद राम सहित पुस्तकालय से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा।

एक कदम शिक्षा की ओर पुस्तकालय में हुआ झंडारोहण। शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने संचालित ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ पुस्तकालय कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में उमेश राम, हरि किशोर धारी, अनीश धारी, रवि कुमार, राजन कुमार,जितेन्द्र धारी,इंद्रजीत कुमार बिनोद राम सहित पुस्तकालय से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 15, 2026

छह वर्षीय नन्हे क्रिकेटर उत्कर्ष कृष्णा को डीएम शेखर आनन्द, जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता,SP हिमांशु कुमार, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी लोगों द्वारा सम्मानित।

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक उपेंद्र राम के छह वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कृष्णा ने बेहद कम उम्र में अपनी शानदार ओपनिंग बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा उत्कर्ष कृष्णा को सम्मानित किया गया।
उत्कर्ष कृष्णा अभी कक्षा प्रथम का छात्र है और सी.टी. पब्लिक स्कूल, शेखपुरा में पढ़ाई करता है। इतनी कम उम्र में ही वह बिहार के पटना, दानापुर, गया, सासाराम सहित अन्य स्थानों के अलावा कोलकाता और वाराणसी में भी क्रिकेट खेलकर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुका है।
उत्कर्ष ने कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों पर 50 रन और 32 गेंदों पर 54 रन जैसी बेहतरीन पारियां खेली हैं। दानापुर, लखीसराय समेत विभिन्न स्थानों पर उसकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को प्रभावित किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उत्कर्ष को क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।
उत्कर्ष कृष्णा मूल रूप से पटना जिले के घोसवरी प्रखंड क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव का निवासी है। बेटे की इस उपलब्धि से पिता उपेंद्र राम सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार और विद्यालय के शिक्षक भी उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस खबर को सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय धारी, हरि किशोर धारी ललन कुमार देवेंद्र कुमार पप्पू, परशुराम राम, अरविंद आनंद, अनीश धारी, जितेन्द्र धारी कृष्णा धारी राजन कुमार बलराम कुमार मनोज राम सहित धारी समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#धारी #विकास #मंच #शेखपुरा #बिहार #criket #team #स्वतंत्रता #दिवस #hilights #मोकामा #follow #boy

छह वर्षीय नन्हे क्रिकेटर उत्कर्ष कृष्णा को डीएम शेखर आनन्द, जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता,SP हिमांशु कुमार, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी लोगों द्वारा सम्मानित। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक उपेंद्र राम के छह वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कृष्णा ने बेहद कम उम्र में अपनी शानदार ओपनिंग बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा उत्कर्ष कृष्णा को सम्मानित किया गया। उत्कर्ष कृष्णा अभी कक्षा प्रथम का छात्र है और सी.टी. पब्लिक स्कूल, शेखपुरा में पढ़ाई करता है। इतनी कम उम्र में ही वह बिहार के पटना, दानापुर, गया, सासाराम सहित अन्य स्थानों के अलावा कोलकाता और वाराणसी में भी क्रिकेट खेलकर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुका है। उत्कर्ष ने कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों पर 50 रन और 32 गेंदों पर 54 रन जैसी बेहतरीन पारियां खेली हैं। दानापुर, लखीसराय समेत विभिन्न स्थानों पर उसकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को प्रभावित किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उत्कर्ष को क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। उत्कर्ष कृष्णा मूल रूप से पटना जिले के घोसवरी प्रखंड क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव का निवासी है। बेटे की इस उपलब्धि से पिता उपेंद्र राम सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार और विद्यालय के शिक्षक भी उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस खबर को सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय धारी, हरि किशोर धारी ललन कुमार देवेंद्र कुमार पप्पू, परशुराम राम, अरविंद आनंद, अनीश धारी, जितेन्द्र धारी कृष्णा धारी राजन कुमार बलराम कुमार मनोज राम सहित धारी समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। #धारी #विकास #मंच #शेखपुरा #बिहार #criket #team #स्वतंत्रता #दिवस #hilights #मोकामा #follow #boy

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 15, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी शेखपुरा के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर दोहरा मापदंड अपनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, लेकिन जब उससे जुड़े मामलों पर सवाल उठते हैं तो जवाब देने से बचती है। उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में या किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। राहुल कुमार ने कहा, "भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। यदि उनके नाम पर बने मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी हुई है, तो यह केवल आर्थिक नहीं बल्कि आस्था के साथ भी विश्वासघात है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" और उन्होंन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। नेताओं ने कहा कि जनता सच्चाई जानना चाहती है और सरकार को मामले की पारदर्शी जांच करानी चाहिए। विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के शिव शंकर महतो, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, विपिन चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, अमीर कुमार, दीपक सिंह, शंकर प्रसाद सिंह उर्फ भैया जी, संजय सिंह, पिंटू कुमार ,युवा कांग्रेस राहुल कुमार, राम प्रसाद दास तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #chanda #NarendraModi #YogiAdityanath #fecbookreels - Sheikhpura News