सागर नगर: दीनदयाल चौक के पास ऑटो-बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद, ऑटो चालक लहूलुहान
गोपालगंज थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक स्थित रामाश्रम भोजनालय के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे ऑटो और बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने ऑटो चालक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा।