मुशहरी: महंत विवाद में खूनी झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल, गांव में तनाव
मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहुआ आपुछ गांव में महंत विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुसहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से सुलग रहा था, जो अब खुलकर खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल