जहानाबाद: लोदीपुर: गुरुकुल हॉस्टल में 5 साल के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के कड़ौन थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव स्थित गुरुकुल हॉस्टल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले 5 वर्षीय मासूम छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो रो कर बुरा हाल है। जबकि आगे की प्रक्रिया सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जारी है।