उन्नाव: शहर के आवास विकास कालोनी में जिम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Unnao, Unnao | Jul 12, 2025 दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित एक जिम के बाहर से बाइक चोरी हो गयी है। चोरी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। कैथियाना मोहल्ला निवासी हर्षित अपनी बहन के घर बाइक से जिम गया था। हर्षित ने बाइक को जिम के बाहर खड़ा कर दिया एक घण्टे बाद देखा कि बाइक चोरी हो गयी है। घटना गुरुवार शाम करीब 05 बजे की बताई जा रही है।