सदर: अखिलेश यादव ने निःशुल्क धार्मिक यात्रा बस सेवा का शुभारंभ किया
Sadar, Lucknow | Oct 17, 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर निःशुल्क धार्मिक यात्रा कराने वाली बस का उद्घाटन किया। इस बस के माध्यम से लोगों को मुफ्त धार्मिक यात्राएं कराई जाएंगी। सपा के सत्ता में रहने के दौरान भी इसी तरह की बस सेवा संचालित की जाती थी।