बिंदकी: बबई गांव में नगदी व जेवर सहित कई लाख रुपए की संपत्ति चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के बबई गांव में सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को अज्ञात चोर श्रवण लाल वर्मा के घर के अंदर छत के रास्ते से पक्की सीढ़ी द्वारा घुसे। चोरों ने कमरो का ताला तोड़ दिया। अलमारी तथा बक्से खोलकर नगदी व जेवर सहित कई लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह 6 बजे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।