मार्टिनगंज: बरदह पुलिस ने चोरी की घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के बरदह थाने पर एक सप्ताह पूर्व एक पीड़ित द्वारा सूचना दी गई कि हम लोग किसी कार्यक्रम में बाहर गए थे तभी घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए का गहना व नगदी पार कर लिया गया पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज किया इस बात की जानकारी आज बुधवार को 6:00 बजे हुई पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है