श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
खरगोन। भादौ मास की अष्टमी याने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर समूचे अंचल में भक्ति का उल्लास छाया रहा।
सुबह करीब 11 बजे अहीर यादव समाजजनों ने कुंदा तट स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली।