शाहबाद: खड़ेश्वरी बाबा मंदिर के दुकानदार पर मोपेड लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी राम प्रकाश के अनुसार वह फाइनेंस कराने के लिए खड़ेश्वरी बाबा मंदिर के पास एक दुकानदार के पास गया था। दुकानदार मोहित उसकी मोपेड लेकर फरार हो गया। दूसरे दिन उसके भाई के पास से रविवार को दोपहर 2 बजे उसने अपनी मोपेड बरामद की । मोहित ने उसके खिलाफ कोतवाली में भाई को गायब कर देने की तहरीर दी है।