सुसनेर: हाथी दरवाजा बिजली के तारों से मुक्त, नप ने प्राचीन धरोहर को सुंदर बनाने का काम शुरू किया
नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है। बुधवार दोपहर 1 बजे से प्राचीन हाथी दरवाजा के कायाकल्प का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। स्वयं अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने मौके पर मौजूद रहकर दरवाजे पर लगे बेतरतीब पोस्टर-बैनर और सुंदरता में बाधक बन रही विद्युत लाइनों को हटवाया इस पर रंग रोगन किया जाएगा।