सिंगरौली: भाजपा जिला कार्यालय के सामने दो मोटरसाइकिल में हुई सीधी भिड़ंत एक बच्चे सहित सात लोग गंभीर घायल
बुधवार की शाम 4:00 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भाजपा जिला कार्यालय की ओर से एक बाइक सवार विंध्यनगर की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक जैसे ही भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे दोनों बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए तभी किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी जहां कोतवाली पुलिस विन्ध्यनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया लेकिन अपाचे मोटरसाइकिल में सवार चारों लोग ट्रामा सेंटर से सिंगरौली हॉस्पिटल चले गए वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर में अभी जारी है।