नौगढ़: तेंदुआ प्राथमिक विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
नौगढ़ के ग्राम सभा तेंदुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते हुये लोगो से अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया।