उचकागांव: उचकागांव के बरारी जगदीश में भूमि कब्जे के लिए अधेड़ पर हमला
उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव में दूसरे की जमीन पर फर्जी कागज के आधार पर कब्जा करने के उद्देश्य कुछ लोगों ने गांव के 42 वर्षीय दीपक कुमार यादव को लाठी-डंडे, लोहे के रड और ईट से हमला कर घायल कर दिया। जब घायल दीपक कुमार यादव अपने खेत में आम का पेड़ लगा रहे थे। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।