जगदलपुर: 83 हजार लोगों का राशन बंद, 15 जुलाई के बाद कार्ड से कट सकता है नाम, ई-केवाईसी के लिए आखिरी मौका
बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े 83 हजार से अधिक हितग्राहियों का राशन पिछले दो माह से बंद है। वजह यह है कि इन सदस्यों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 जुलाई के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।