जगदलपुर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अधूरे सड़क निर्माण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर जिला व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष व मोतीलाल नेहरू वार्ड के छाया पार्षद राजेंद्र पटवा की अगुवाई में शहर के प्रमुख एवं अत्यंत व्यस्त मार्ग पर लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया।