मनेर: महादेव स्थान के पास होटल में देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने छापेमारी की, होटल संचालक सहित तीन गिरफ्तार
Maner, Patna | Jul 13, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक होटल में देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आपत्तिजनक स्थिति में मिली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने की है।