आमेर: जयपुर के अरावली पैलेस हादसे में 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी है
Amber, Jaipur | Jun 29, 2026 जयपुर ग्रामीण के आमेर थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ के अरावली पैलेस में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। मलबे को हटाने के लिए रातभर युद्धस्तर पर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो और मजदूरों के शव बरामद किए गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।