सुजानगढ़: सुजानगढ़ के ताल छापर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की गणना शुरू, पॉइंट काउंटिंग से की जा रही गिनती
सुजानगढ़ में रविवार दोपहर 12.30 बजे जानकारी के अनुसार ताल छापर में मयूर गणना का कार्य पॉइंट काउंटिंग मेथड से हुआ। हजारों की संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने जगह-जगह खड़े होकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की गणना एक ही तय समय में की। पारिस्थितिकी विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही संस्था नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी ने मोर गणना का काम किया।