लेस्लीगंज: महावीर मंदिर में भक्ति जागरण, माता रानी के जयकारों से गूंजा परिसर, हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दिखी
लेस्लीगंज स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में दुर्गापूजा के अवसर पर जय बजरंग संघ, पुराना बाजार समिति की ओर से गुरुवार की संध्या भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आशा देवी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग