रायबरेली: महमूदपुर सिधौना में दबंगों द्वारा स्टे की जमीन पर जबरन कब्जा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
27 नवंबर बुधवार सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर एक दबंगो के द्वारा लाठी डंडा लेकर जमीन पर कब्जा करने तथा गाली गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जानकारी प्राप्त हुई है कि अमावा विकासखंड के एक गांव में जिला पंचायत सदस्य के करीबी बताई जा रहे हैं। पहले से जमीन पर काबिज व्यक्ति के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और उस जमीन पर न्यायालय के द्वारा स्टे का आदेश है।